सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traders affected by fire incidents should receive compensation promptly.

Lalitpur News: आग लगने की घटनाओं से प्रभावित व्यापारियों को जल्द मिले मुआवजा

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Traders affected by fire incidents should receive compensation promptly.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। जिले में 24 घंटे के अंदर आग लगने की दो घटनाओं में व्यापारियों को हुए भारी नुकसान को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आग लगने से व्यापारियों का करोड़ों रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया है। शासन और प्रशासन से प्रभावित व्यापारियों को बीमा दावा एवं अन्य सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की गई।
प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि 24 घंटे के भीतर दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी, जिससे व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संगठन की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 29-30 मई की रात नदीपार क्षेत्र स्थित राजकुमार जैन की कुमार ट्रेडर्स की तीन मंजिला दुकान और मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण फायर ब्रिगेड को लंबा चक्कर लगाकर मौके पर पहुंचना पड़ा, जिससे आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। वहीं 30 मई की रात झांसी रोड स्थित गुप्ता ट्रेडर्स के टाइल्स एवं सेनेटरी गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में भी करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों घटनाओं से प्रभावित व्यापारी परिवारों को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक क्षति पहुंची है। ऐसे समय में सभी व्यापारी उनके साथ खड़े हैं। शासन, प्रशासन और बीमा कंपनियों को तत्काल राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए। बैठक में नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, जिला महामंत्री अनिल जैन, प्रदेश मंत्री नवीन सिंघई, स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश जैन परवार, युवा नगर अध्यक्ष मनोज सोनी मज्जू, युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक जैन मयूर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed