सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman dies during treatment seven days later.

Lalitpur News: सात दिन बाद महिला की इलाज के दौरान मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment seven days later.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रनगांव(मड़ावरा)। थाना मड़ावरा के ग्राम रजौला में आग से झुलसी विवाहिता की मध्य प्रदेश के जिला सागर में सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला सात दिन पहले 23 मई को रात में गंभीर रूप से झुलस गई थी।
थाना मड़ावरा के ग्राम रजौला निवासी रामदेवी 23 मई की रात को संदिग्ध अवस्था में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए मध्य प्रदेश के जिला सागर में उपचार को ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। अब सात दिन तक महिला जिंदगी से लड़ती रही। मगर उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियाें पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि राम देवी के पति मनीराम उर्फ छोटू ने उस पर तेल डालकर आग लगा दी थी। यह भी आरोप लगाया कि रामदेवी को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मड़ावरा पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर दो महिलाओं सहित 4 ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार देर शाम को जब रामदेवी का शव सागर से उसके ससुराल गांव रजौला पहुंचा तो मायके पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में एकत्र हुए परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए मामले में और गंभीर धाराएं जोड़ने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिला का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed