सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of sexual exploitation on the pretext of marriage, settlement reached in Panchayat

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, पंचायत में हुआ समझौता

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of sexual exploitation on the pretext of marriage, settlement reached in Panchayat
विज्ञापन
गोरखपुर की एक युवती ने श्यामदेउरवा क्षेत्र के युवक पर लगाया था आरोप

पंचायत में लिखित सुलहनामा के आधार पर हो गया समझौता परतावल। प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला पुलिस चौकी पर पहुंचने के बाद सोमवार को समझौते के जरिए समाप्त हो गया। गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र की एक युवती ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों के बीच पंचायत के बाद विवाद का पटाक्षेप कर हो गया। बताया जा रहा है कि युवती अपने मामा के घर रहती थी। इसी दौरान उसकी पहचान दूसरे समुदाय के एक युवक से हुई थी।

युवती ने आरोप लगाया था कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। बाद में उससे दूरी बनाने लगा। युवक से संपर्क टूटने के बाद युवती उसकी तलाश करते हुए उसके गांव पहुंच गई। इसके बाद युवक फरार हो गया तो युवती ने 18 मई को कतरारी पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक के परिजन और क्षेत्र के कुछ संभ्रांत लोग मामले को शांत कराने में जुट गए। कई दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और युवती को ढाई लाख रुपये दिए जाने पर समझौता हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आगे कोई विवाद न बढ़ाने का निर्णय लिया। मामले का एक लिखित सुलहनामा भी तैयार कराया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुलहनामे में युवक और युवती के हस्ताक्षर के अलावा कई अन्य लोगों के भी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

उप निरीक्षक रामानुज यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्ष मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं, इसलिए अग्रिम कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed