सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Campaign launched for road safety, e-challan issued to 213 vehicles

Maharajganj News: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया अभियान, 213 वाहनों का किया ई-चालान

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched for road safety, e-challan issued to 213 vehicles
विज्ञापन
ड्रंक एंड ड्राइविंग के मामले में 10 वाहनों का किया गया चालान

महराजगंज। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिसने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई।
यातायात थाना प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुल 600 वाहनों की जांच की गई। इनमें से यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 213 वाहनों का ई-चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। ऑपरेशन कार-ओ-बार के अंतर्गत ड्रंक एंड ड्राइविंग के मामले में 10 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos




अभियान के दौरान संशोधित मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 3 वाहनों, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 7 वाहनों तथा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के नियमों का पालन न करने वाले 5 वाहनों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई। वहीं नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के चार मामले सामने आने पर संबंधित वाहनों का चालान करते हुए अभिभावकों को भी नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed