सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cycling is becoming popular amid petrol and diesel shortages.

Maharajganj News: पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच भा रही साइकिल की सवारी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Cycling is becoming popular amid petrol and diesel shortages.
महराजगंज- फरेंदा हाइवे पर संचालित साइकिल की दुकान।
विज्ञापन
साधारण नहीं रेंजर व गेयर वाली साइकिलों का बढ़ा क्रेज

4 से 12 हजार वाली साइकिल की अधिक हो रही बिक्री
महराजगंज। खाड़ी के देशों में युद्ध की स्थिति की वजह से कच्चे तेल के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बढ़ोतरी की वजह से पेट्रोल 100 रुपये से अधिक पर बिक रहा है और डीजल भी 100 रुपये के करीब है। ऐसे महंगाई के दौर में लोग साइकिल की सवारी पसंद कर रहे हैं। बीते दो माह की बिक्री में साइकिल बाजार की बिक्री में उछाल आया है।
ईंधन के बढ़ते दाम शहरी क्षेत्र में भी साइकिल की मांग बढ़ गई है। साइकिल चलाना एक बेहतर व्यायाम भी है। मुख्यालय पर साइकिल की बिक्री करने वाले फारुक खान ने बताया कि पहले के मुकाबले साइकिल बिक्री काफी बढ़ी है, लेकिन लोग साधारण की जगह स्टाइलिश रेंजर साइकिल अधिक पसंद कर रहे हैं। चौड़े टायर और बैठने में सुविधाजनक होने की वजह से इन साइकिलों की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में रेंजर साइकिल का रेंज चार हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक है। छह से आठ हजार रुपये वाली रेंजर की बिक्री सर्वाधिक हो रही है। फरेंदा के साइकिल व्यवसायी अनुज लोहिया के अनुसार, गेयर वाली साइकिल की खरीद युवा अधिक कर रहे हैं। इसकी खासियत है कि इसकी स्पीड को कम समय में बढ़ाया और घटाया जा सकता है। दो-तीन वर्ष पहले तक पूरे माह में आठ दस साइकिल बिक्री होती थी। लेकिन इन दिनों 25 तक बिक जा रही हैं। लोग भी बाजार आने-जाने के लिए अब साइकिल खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

वर्जन
साइकिल चलाना एक बेहतरीन एरोबिक और कार्डियोवैस्कुलर व्यायाम है जो फेफड़ों की क्षमता बढ़ाकर शरीर में ऑक्सीजन का संचार तेज करता है। यह जोड़ों पर दबाव डाले बिना मांसपेशियों को मजबूत करता है। वजन घटाने में साइकिलिंग बहुत उपयोगी है।
-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed