सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Thailand climate pleasing to Nepali tourists

Nepal News: नेपाली पर्यटकों को भा रही थाईलैंड की आबोहवा, 10 महीने में हजारों यात्री कर चुके हैं सैर

संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Dec 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले पांच महीने से नेपाल से थाईलैंड जाने वाले नेपालियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। ट्रैकिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ नेपाल (टीएएन) के महासचिव विनोद सपकोटा के अनुसार थाईलैंड अन्य देशों की अपेक्षाकृत सस्ता देश है। नेपाल और थाईलैंड के बीच बढ़े हवाई नेटवर्क के कारण नेपाल से थाईलैंड जाने वालों की संख्या भी बढ़ी है।

Thailand climate pleasing to Nepali tourists
नेपाल समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। पूरे विश्व के पर्यटक एक बार यहां घूमना चाहते हैं, वही नेपाली पर्यटकों को थाईलैंड की आबोहवा लुभा रही है। थाईलैंड और नेपाल में पर्यटन व्यापार घाटे में चल रहा है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के आंकड़ों और थाईलैंड के पर्यटन और खेल मंत्रालय के आंकड़ों की तुलना करने पर यह तथ्य सामने आया है।


वर्ष 2022 में 10 महीनों के दौरान 10,350 नेपाली नेपाल से थाईलैंड गए हैं। हाल ही में, यह पाया गया है कि थाईलैंड पर्यटन के लिए नेपाल के लोगों में ज्यादा रूचि है। हालांकि, थाईलैंड से महज 4,339 पर्यटक ही नेपाल घूमने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच महीने से नेपाल से थाईलैंड जाने वाले नेपालियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। ट्रैकिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ नेपाल (टीएएन) के महासचिव विनोद सपकोटा के अनुसार थाईलैंड अन्य देशों की अपेक्षाकृत सस्ता देश है। नेपाल और थाईलैंड के बीच बढ़े हवाई नेटवर्क के कारण नेपाल से थाईलैंड जाने वालों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन


नेपाली लोगों की एक बड़ी संख्या है, जो मनोरंजन के लिए अपनी छुट्टियां बिताने के लिए थाईलैंड को चुनते हैं। बेलेहिया टूर एंड ट्रेवल के मालिक श्रीचंद गुप्ता ने कहा कि कैसिनो, मनोरंजन, सस्ता होटल के कारण नेपाली नागरिक थाईलैंड जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed