सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The MLA listened to public problems in the Chaupal and gave information about the schemes.

Maharajganj News: विधायक ने चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The MLA listened to public problems in the Chaupal and gave information about the schemes.
विज्ञापन
बोले- योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास

महराजगंज। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सोमवार को पनेवा, कसमरिया, खजुरिया एवं नंदाभार गांवों में आयोजित चौपाल कार्यक्रमों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।

चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है तथा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सिंचाई सुविधाओं और आधुनिक कृषि संसाधनों का लाभ मिल रहा है। वहीं युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।
विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने प्रदेश में बेहतर हुई कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और विकास कार्यों को गति मिली है। चौपाल के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में राम हरख गुप्ता, अशोक पटेल, राजन गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed