सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Theft in Panchayat Bhawan revealed, two criminals arrested

Maharajganj News: पंचायत भवन में हुई चोरी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Theft in Panchayat Bhawan revealed, two criminals arrested
विज्ञापन
18 मई की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर, सीपीयू, मॉनिटर सहित छह लाख का सामान किया था चोरी

आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और चाकू भी बरामद


परतावल। श्यामदेउरवा पुलिस ने बसहिया खुर्द के पंचायत भवन में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब छह लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। साथ ही एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बसहिया खुर्द स्थित पंचायत भवन में बीते 18 मई की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर, सीपीयू, मॉनिटर, प्रिंटर, की-बोर्ड, माउस तथा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में गठित टीम ने अफरोज निवासी बसहिया बुजुर्ग और अब्दुल अजीज निवासी तरकुलवा भटगांवा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अफरोज के कब्जे से एक 32 बोर का पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा अब्दुल अजीज के पास से एक चाकू बरामद हुआ। दोनों की निशानदेही पर पंचायत सचिवालय से चोरी किया गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया। बरामद सामान में पांच मॉनिटर, दो सीपीयू, एक प्रिंटर, एक पेंट मशीन, दो की-बोर्ड, दो माउस, एक लैपटॉप चार्जर, तीन टुल्लू पंप, एक डीवीआर, एक डी-लिंक डिवाइस, चार सोलर पैनल समेत अन्य सामग्री शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले सरकारी भवनों, पंचायत सचिवालयों और अन्य संस्थानों की रेकी करते थे। सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और मूल्यवान सामान की जानकारी जुटाने के बाद सुनियोजित तरीके से रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उनके निशाने पर मुख्य रूप से कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैटरी, इन्वर्टर और अन्य कीमती सामान रहते थे।

दोनों आरोपियों का है लंबा आपराधिक इतिहास



पंचायत भवन में चोरी के मामले में गिरफ्तार अफरोज के खिलाफ लूट, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई प्राथमिकी दर्ज हैं। जबकि अब्दुल अजीज पर चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा जालसाजी से संबंधित मामलों में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चोरी के मामले में बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed