सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Distributed in D Day gift

विकास दिवस में बांटी सौगातें

अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 16 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Distributed in D Day gift
छात्रा को चेक स्वीकृति पत्र देते कृषि राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी विकास दिवस  के मौके पर मंगलवार को इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को कन्या विद्याधन के चेक  के स्वीकृत पत्र और छात्रों को लैपटाप वितरित किए गए।  श्रम विभाग ने सौ मजदूरों को साइकिलें दीं। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री राजीव कुमार सिंह ने चेक बांटीं।


शहर के डाक बंगला मैदान में मंगलवार को  समाजवादी विकास दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को  प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं व कार्यक्रमों पर आधारित सामग्री भी वितरित की गई। मुख्य अतिथि ने दो एंबुलेंस 102 सौंपीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या विद्याधन योजना से  50 छात्राओं , लोहिया आवास के 40 लाभार्थियों, कौशल विकास के 50 लाभार्थियों और  साइकिल सहायता योजना के तहत  100 मजदूरों को लाभान्वित किया गया।  समाजवादी पेंशन का  94, वृद्धावस्था पेंशन योजना का   20 लोगाें को लाभ मिला।  कृषि विभाग के 75, कामधेनु डेरी योजना के 8, विधवा पेंशन के 25, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, अंत्योदय योजना व  बीपीएल योजना से  15 15 लोग  लाभान्वित हुए।
विज्ञापन
Trending Videos


कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से  चार सालों में  प्रदेश का बहुमुखी विकास हुआ। सरकार ने  जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं।  गरीब, किसान, छात्र, नौजवान, महिलाआें , अल्पसंख्यकों और मजदूर वर्ग के साथ सभी को योजनाआें का लाभ मिल रहा है। 

समाजवादी विकास दिवस मनाने का उद्देश्य  आम जनता  को सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर इनका लाभ प्राप्त कराना है। उन्होंने  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के  लिखित भाषण को पढ़कर सुनाया।

यहां  विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय एकीकरण के सचिव अशोक कुमार,  पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, राजू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, रमेश यादव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मैमूना खातून, पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, अजयराज यादव, कुंभकरण यादव, जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक हरिश्चंदर, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, उपजिलाधिकारी एसपी सिंह, सीओ सदर संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।


बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड जैतपुर के सभागार में हुए समाजवादी विकास दिवस  कार्यक्रम में  राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने चुनाव में किए सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बुंदेलखंड के सूखे को लेकर संवेदनशील  हैं।

पूर्व विधायक कप्तान सिंह ने कहा कि सूखा के लिए सरकार ने अतिरिक्त बजट दिया  है। वर्ष 2017 से पहले पनवाड़ी और जैतपुर को नगर पंचायत का दर्ज दिया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ एनपी सिंह व तमाम सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed