सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Elderly man visiting relatives dies in road accident

Mainpuri News: रिश्तेदारी में आए वृद्ध की सड़क हादसे में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Elderly man visiting relatives dies in road accident
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद फिरोजाबाद और औंछा के बॉर्डर पर सोमवार देर शाम किसी वाहन की चपेट में आकर फिरोजाबाद के रहने वाले वृद्ध की मौत हो गई। घटनास्थल सीमा विवाद को लेकर तय नहीं हो सका, जिसके बाद मंगलवार सुबह औंछा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

फिरोजाबाद के गांव जनू कोटला निवासी 55 वर्षीय कमल सिंह सोमवार को थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगरिया रिश्तेदारी में आ रहे थे। फिरोजाबाद से औंछा बॉर्डर पर किसी वाहन ने वृद्ध को चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल को लेकर फिरोजाबाद पुलिस से भी संपर्क किया गया मगर घटनास्थल को लेकर संशय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिजन कमल सिंह को ट्राॅमा सेंटर फिरोजाबाद ले गए वहां से आगरा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात करीब 11 बजे वृद्ध ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर थाना औंछा पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल बॉर्डर का है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed