सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman molested while visiting the fields; brother beaten up for protesting.

Mainpuri News: खेत पर गई महिला से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Woman molested while visiting the fields; brother beaten up for protesting.
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ छेड़छाड़ की गई विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए युवक ने पीड़िता के भाई की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि 13 जून को जब वह खेत पर गई थी तभी समीर खान वहां आया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास खेत में काम कर रहे लोग मौके पर आ गए। उनका भाई भी आ गया, भाई और समीर के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद से समीर उनका रास्ता रोकता है उन्हें व परिजन को जान से मारने की धमकी देता है। घटना के अगले दिन जब वह बाजार दवा लेने गई तो रास्ता रोका। उसकी हरकतों से वह काफी परेशान हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed