सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   12 Cattle Die After Consuming Leftover Food from Funeral Feast

Mathura News: मृत्युभोज का बचा भोजन खाने से 12 गोवंशों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
12 Cattle Die After Consuming Leftover Food from Funeral Feast
मृतक गाय को गड्ढे में डालते हुए और ट्रक में लाते हुए रिफाइनरी थाना प्रभारी पशु आईपीएस जयविन्द ग
विज्ञापन
रिफाइनरी (मथुरा)। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव भैंसा स्थित गोशाला में मृत्युभोज के बाद बचा भोजन खिलाए जाने से एक दर्जन गोवंशों की मौत हो गई, जबकि कई बीमार हो गईं। घटना के बाद से गोसेवकों में आक्रोश है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए हैं।

गांव भैंसा के प्रधान जगन्नाथ सिंह का हाल ही में हृदयाघात से निधन हो गया था। बुधवार को बड़े स्तर पर मृत्युभोज आयोजित किया गया, जिसमें चौरासी गांवों के लोगों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के बाद बड़ी मात्रा में बचा हुआ दही और पुआ गांव के बाहर स्थित गोशाला में गोवंशों को खिलाने के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते भोजन खराब हो गया था। शुक्रवार को जैसे ही गोवंशों ने यह भोजन खाया, उनकी हालत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक कई गोवंशों के मुंह से झाग निकलने लगे। एक दर्जन गोवंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे गोशाला व गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर आदेश कुमार एवं थाना प्रभारी जयविंद गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वेटरनेरी कॉलेज से पशु चिकित्सकों की टीम बुलाकर बीमार गोवंशों का उपचार शुरू कराया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

गंभीर हालत में मिले सात गोवंशों को वृंदावन और नंदगांव स्थित पशु चिकित्सालय भेजा गया है। मृत गोवंश को प्रशासन ने जेसीबी से जमीन में गड्ढा खुदवाकर पोस्टमार्टम के बाद दफन करवा दिया। इधर घटना के बाद गांव में गुस्से का माहौल है। गोसेवकों का कहना है कि लापरवाही के कारण बेजुबान गोवंशों की जान गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। करीब एक वर्ष पूर्व फरह क्षेत्र में भी खीर-पुआ खाने से सात गोवंशों की मौत हो गई थी।
एसडीएम सदर आदेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। अब तक एक दर्जन गोवंशों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य का उपचार जारी है। गोसेवकों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक गाय को गड्ढे में डालते हुए और ट्रक में लाते हुए रिफाइनरी थाना प्रभारी पशु आईपीएस जयविन्द ग

मृतक गाय को गड्ढे में डालते हुए और ट्रक में लाते हुए रिफाइनरी थाना प्रभारी पशु आईपीएस जयविन्द ग

मृतक गाय को गड्ढे में डालते हुए और ट्रक में लाते हुए रिफाइनरी थाना प्रभारी पशु आईपीएस जयविन्द ग

मृतक गाय को गड्ढे में डालते हुए और ट्रक में लाते हुए रिफाइनरी थाना प्रभारी पशु आईपीएस जयविन्द ग

मृतक गाय को गड्ढे में डालते हुए और ट्रक में लाते हुए रिफाइनरी थाना प्रभारी पशु आईपीएस जयविन्द ग

मृतक गाय को गड्ढे में डालते हुए और ट्रक में लाते हुए रिफाइनरी थाना प्रभारी पशु आईपीएस जयविन्द ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed