सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Half dozen devotees injured after house balcony collapsed onto Banke Bihari Temple in Vrindavan

वृंदावन में बड़ा हादसा: बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर मकान का छज्जा गिरा, नाै श्रद्धालु घायल; दो की हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 09 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर मंगलवार को देरशाम बड़ा हादसा हो गया। मकान का छज्जा गिरने से आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है। 

Half dozen devotees injured after house balcony collapsed onto Banke Bihari Temple in Vrindavan
घायलों को ले जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वृंदावन में विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर के समीप मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गली नंबर-5 में स्थित एक पुराने मकान का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में नौ श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। मंदिर की गली में लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी तेज आंधी के बीच छज्जे पर बंदरों का झुंड उछल-कूद कर रहा था। इसी दौरान कमजोर हो चुका छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। 

छज्जे के साथ ईंट, सीमेंट और कंक्रीट का मलबा भी सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में कई श्रद्धालु आ गए। छज्जा गिरते ही क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला तथा पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। 

 

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सीपी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते हुए आसपास के जर्जर भवनों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं की पहचान लक्ष्मीनारायण (35) पुत्र शिशुपाल निवासी अलीगढ़, रुद्रांश (5) पुत्र विजय, विजय (35) पुत्र सतीश निवासी आगरा, उर्मिला देवी (70) पत्नी गोविंद लाल, चंचल प्रजापति (26) पुत्री ओमप्रकाश निवासी राजस्थान, जानकी देवी (48) पत्नी ओमप्रकाश, मेधा सैनी पुत्री जगवती तथा गोविंद (65) पुत्र खुशीलाल निवासी जनकपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। इसके अलावा आस्था भदौरिया (17) पुत्री मुकेश निवासी इटावा भी घायल हुई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed