{"_id":"6a12ce184dad479d7e06d227","slug":"long-traffic-jam-on-agra-delhi-highway-in-mathura-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में हाईवे पर भीषण जाम, चार किमी तक लगी वाहनों की कतार; गर्मी में घंटों फंसे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में हाईवे पर भीषण जाम, चार किमी तक लगी वाहनों की कतार; गर्मी में घंटों फंसे रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 24 May 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा में हाईवे पर रविवार को भीषण जाम लग गया। करीब चार किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे भीषण गर्मी में जाम के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हाईवे पर लगा जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाने के पास रेलवे पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते रविवार को लंबा जाम लग गया। जाम की स्थिति रिफाइनरी तक करीब तीन से चार किलोमीटर तक बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच जाम में फंसे लोग घंटों परेशान रहे। सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को हुई। कई वाहन चालक पानी और छांव की तलाश करते नजर आए। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात पूरी तरह रेंगता रहा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे पुल पर निर्माण कार्य के कारण सड़क का एक हिस्सा संकरा हो गया है, जिससे वाहनों का दबाव बढ़ने पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। रविवार होने के कारण हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक रही, जिससे समस्या और बढ़ गई।
सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारु कराने का प्रयास किया, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही के चलते काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक यातायात व्यवस्था और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।

Trending Videos