सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People getting sick of the weather

मौसम का मिजाज कर रहा लोगों को बीमार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
People getting sick of the weather
फोटो 4 जिला अस्पताल में ओपीडी के दौरान मरीजों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। दिन में तेज धूप के साथ गर्मी और सुबह-शाम ठंड पड़ने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों में मौसमी और संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। वर्तमान में जिला अस्पताल में ओपीडी पांच सौ से पार जा चुकी है। इनमें से पचास फीसदी मरीज वायरल से ग्रसित हैं।

विगत फरवरी माह में अचानक तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ पिछले पांच दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान में सुबह-शाम का तापमान कम और दिन के समय धूप निकलने के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत एक सप्ताह में मौसम में बदलाव के रुख के कारण बीमारियों का ग्राफ भी बढ़ा है। मौसमी और संक्रामक बीमारियों की भरमार के बीच अस्पतालों की ओपीडी में सुबह होते ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। बृहस्पतिवार होने के बावजूद जिला अस्पताल की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

------
बीमारी से बचने के लिए ये सावधानी बरतें
- लोग गर्म पानी पीएं।
- दमा के मरीज धूल, धुआं से दूर रहें।
- घरों से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करें।
- बच्चे-बुजुर्ग दन में भी गर्म कपड़े पहनें।
- किसी भी बुखार, खांसी से ग्रस्त मरीज के संपर्क में न आएं।
- खांसते व छींकते समय मुंह पर रुमाल अवश्य रखें।
---
यह सामान्य वायरल है, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। विशेषज्ञ चिकित्सक से दवाई लें। यह वायरल चार से पांच दिन में सही हो जाता है।
डॉ. पीयूष चतुर्वेदी, मेडिकल ऑफिसर संयुक्त जिला अस्पताल
--
ओपीडी में बच्चे बुखार, खांसी, जुकाम और निमोनिया समेत मौसमी बीमारियों से ग्रसित होकर आ रहे हैं। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए आवश्यक है कि परिजन ध्यान रखें और गर्म कपड़े पहनाएं। कोई भी समस्या होने पर बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सक से ही दवाई दिलाएं।
- डॉ. अमन, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed