सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Today, joy overflows within the abode of Vrishbhan;

Mathura News: आजु बृषभान भवन में उमड़ौ आनंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Today, joy overflows within the abode of Vrishbhan;
बधाई पदों का समाज गायन करते सेवायत गोस्वामी समाज के सदस्य।
विज्ञापन
बरसाना। भक्ति, उल्लास और आस्था के अद्भुत संगम के बीच शनिवार को बरसाना स्थित श्रीजी मंदिर में राधारानी का जन्मोत्सव मनाया गया। अधिक मास के विशेष आयोजनों के तहत बृषभान दुलारी के जन्मोत्सव पर लाडली महल रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर परिसर में गूंजते बधाई पदों और राधे-राधे के जयघोष से बरसाना भक्तिमय हो गई।
Trending Videos

ज्येष्ठ माह के अधिक मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में राधा जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। परिसर में गोस्वामी समाज द्वारा आजु बृषभान भवन उमड़ौ आनंद, राधा अवतार भयौ जैसे बधाई पद गाकर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया गया। जैसे ही सेवायतों ने श्रद्धालुओं पर प्रसाद लुटाया, भक्त प्रसाद पाने को उमड़ पड़े। अधिक मास में श्रीजी मंदिर पर वर्षभर में होने वाले प्रमुख उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में राधा जन्मोत्सव पर मंदिर को सजाया गया। गहवर वन परिक्रमा मार्ग भी राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा। सेवायत ध्रुवा गोस्वामी ने बताया कि अधिक मास के दौरान श्रीजी मंदिर में सालभर के प्रमुख उत्सव मनाए जा रहे हैं। गर्भगृह में पंचामृत से लाडलीजी के विग्रह का अभिषेक कराया गया। समाज गायन में मुखिया रामभरोसी गोस्वामी, उमाशंकर गोस्वामी, माधव गोस्वामी, सोनू गोस्वामी, चंदर गोस्वामी, श्याम सुंदर गोस्वामी, बृजेश गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, विजन गोस्वामी, रमेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed