सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM Yogi will come to Madhuban on May 29, preparations intensified

Mau News: 29 मई को मधुबन आएंगे सीएम योगी, तैयारी तेज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come to Madhuban on May 29, preparations intensified
मधुबन ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर बैठक को संबोधित करते विधायक रामबिलास चौहान - फोटो : तपोस्थली में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ का 29 मई को मधुबन नगर पंचायत के गांधी मैदान में आगमन प्रस्तावित है। हेलिपैड बनाने और जनसभा की तैयारी शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

फतहपुर मंडाव ब्लॉक सभागार में मंगलवार को मधुबन विधायक रामविलास चौहान की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
जनसभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और वीआईपी आगमन मार्ग को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई।
विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
भीषण गर्मी को देखते हुए जनसभा स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पेयजल, छायादार टेंट, पंखे, प्राथमिक चिकित्सा और एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश, पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार अग्रहरी, बीडीओ अनिल मौर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह, अभिषेक सिंह, शिव शरण मल्ल, राहुल दीक्षित, शिवानंद मल्ल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed