सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A protest march was held against irregularities in competitive examinations.

Meerut News: प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में पैदल मार्च निकाला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
A protest march was held against irregularities in competitive examinations.
कोचिंग सैंटर संचालक छात्र छात्राओं के साथ सीएम के नाम एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
- छात्र-छात्राओं ने तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना कोचिंग संघ के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षा में हो रही धांधली व अन्य अनियमितता के खिलाफ सुभाष चौक से शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।
मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि वर्तमान में जितनी भी प्रतियोगी परीक्षाएं संचालित हो रही हैं सभी में अनियमितता सामने आ रही है। भारत की सबसे बड़ी परीक्षा नीट प्रत्येक वर्ष बड़ी अनियमितताओं की शिकार हो रही हैं। जिसमें शुचिता के कारण डॉक्टर बनने से पहले ही छात्र-छात्राएं आत्महत्या के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में संचालित एसएससी परीक्षा जिसमें कई केंद्रों पर गाजियाबाद, नोएडा, झांसी, इलाहाबाद पर सामूहिक नकल चलती पाई गई। इसीलिए वहां परीक्षार्थियों ने तोड़फोड़ की और परीक्षा का बहिष्कार किया। लैब संचालकों का कहना है कि छात्र दोगुनी मात्रा में आ गए थे, जबकि कोई भी छात्र-छात्रा बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में नहीं जा सकता है। तो यह तथ्य गलत है।
विज्ञापन

एसआई परीक्षा में मेरिट इतनी अधिक गई है कि पूरे जिला मेरठ में सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग का कोई छात्र या छात्रा मेरिट में नहीं दिखाई दे रही है। किसी भी परीक्षा का कोई स्तर वर्तमान में दिखता नजर नहीं आ रहा है। होमगार्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र यूपीपीसीएस स्तर का था, जबकि यूपीएसआई परीक्षा का स्तर प्राथमिक स्कूल की परीक्षा के स्तर का था। सभी परीक्षाओं की शुचिता एवं पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी किया जाए।
सचिन शर्मा व मुकेश ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यदि तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को इसी तरह परीक्षाओं में निराशा हाथ लगेगी तो बच्चे पढ़ने के लिए तैयार ही नहीं होंगे। ज्ञापन देने वालों में विपिन, राहुल कुमार, दीपांशु, दीपांकर, मनोज, नीरज, रईस, धीरू, कोशिंदर, तरुण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed