सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A video of a young man and woman drowning in the Ganges in Rishikesh goes viral on social media.

Meerut News: ऋषिकेश में गंगा में डूबे युवक व युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
A video of a young man and woman drowning in the Ganges in Rishikesh goes viral on social media.
विज्ञापन
-दो दिन बाद भी नहीं लगा दोनों का सुराग, परिजनों का रोकर बुरा हाल
Trending Videos

-ईद की छुट्टी पर घूमने गए थे सारे दोस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऋषिकेश के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के सिंगटाली झूला पुल के पास बृहस्पतिवार को गंगा में स्नान के दौरान मेरठ के कंकरखेड़ा के जंगेठी निवासी नरेश उपाध्याय (42) व देहली गेट की सरायलाल निवासी ऋतु (30) तेज बहाव में बह गए थे। शुक्रवार को दोनों के डूबने का 20 सेेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों के साथी व अन्य लोग दूर से लकड़ी पकड़ाने की मदद कर रहे हैं। मौके पर मौजूद लोग चिल्ला रहे है। वीडियो के आधार पर कुछ ही देर में दोनों बह गए। नरेश मेरठ में टीपीनगर के वार्ड-51 के भाजपा पार्षद राजेंद्र उपध्याय के साले है। स्थानीय लोगों ने पुलिस व एसडीआरएफ को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। दो दिन बीत जाने के बाद भी टीम दोनों को तलाश नहीं सकी है। शनिवार को टीम फिर से अभियान चलाएगी।

सदर थाना क्षेत्र के आबूलेन स्थित दास हुंडई शोरूम पर नरेश उपाध्याय, ऋतु, नितिन, निक्की, मनीष व पायल काम करते है। बृहस्पतिवार को ईद की छुट्टी के चलते सुबह के समय सभी कर्मचारियों ने दो कार से ऋषिकेश घूमने का कार्यक्रम बनाया था। बृहस्पतिवार सुबह सभी मेरठ से घूमने के लिए निकल गए। दोपहर 1.15 बजे सभी लोग सिंगटाली बाजार में कार पार्क कर झूला पुल पार कर गंगा किनारे स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान नरेश और ऋतु का नहाने के समय संतुलन बिगड़ गया था। वे तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ढालवाला और ब्यासी टीम मौके पर पहुंची थी। टीमों ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया था। दूसरी ओर दोनों के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। परिजन दोनों की कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि विशेष गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश कर रही है। शुक्रवार देर शाम तक भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ निरीक्षक का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। शनिवार को दोबारा से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed