सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused freed after attack on Brahmapuri police

Meerut News: ब्रह्मपुरी पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Accused freed after attack on Brahmapuri police
विज्ञापन
- फायरिंग की घटना में आरोपी को पकड़ने मोरना गांव में गई थी पुलिस

- दरोगा की ओर से 20 नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज, छह भेजे जेल

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरना में सोमवार देर रात जानलेवा हमले के वांछित आरोपी राहुल को पकड़ने पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस पर सोमवार को ग्रामीणों व परिजनों ने हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस लोगों ने पुलिस को घेर लिया और हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। दरोगा चंद्रभान की तहरीर पर भावनपुर पुलिस ने 20 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, जानलेवा हमले समेत की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी की गर्भवती पत्नी टीना, आशीष, वंश, लाखन, ज्योति को जेल व किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माता के बाग निवासी विजय ने 5 जून को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके पड़ोसी अमित की मां का देहांत हो गया था। शाम के समय महिला तन्नू व सोनिया के साथ मोरना गांव राहुल व अन्य अमित के घर पहुंचे थे। यहां आरोपियों की लोगों से किसी बात पर कहासुनी होने के बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने वांछित आरोपी राहुल मोरना को पकड़ने के लिए उसके गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और कार में बैठा लिया। आरोप है कि इसी बीच आरोपी के परिजनों व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजन आरोपी को पुलिस से छुड़ाने के लिए भिड़ गए। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस के साथ मारपीट कर दी। कार में तोड़फोड़ का प्रयास किया। इसके बाद परिजनों ने वांछित आरोपी राहुल को पुलिस से छुड़ा लिया।
विज्ञापन

पुलिस पर हमले की सूचना पर आला अधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल लेकर गांव में पहुंचे। पुलिस ने ओमवीर, सचिन, अंकित, ज्योति, टीना, उज्ज्वल, निखिल, नीरज, दीपक, हर्ष, सुनील, कृष, आशीष, वंश, प्रदीप त्यागी, लाखन, मीतल, जगरेश व कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

-------------
-पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा
अचानक हुए हमले के बीच पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा के लिए पीछे हटना पड़ा। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि तब तक आरोपी और उसके समर्थक मौके से भाग चुके थे। मामले का लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed