{"_id":"6a281d5cbd183ae4290d190e","slug":"agricultural-university-convocation-begins-before-convocation-programs-to-be-held-till-25-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108106-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि : दीक्षांत से पहले दीक्षोत्सव का आगाज, 25 तक होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विवि : दीक्षांत से पहले दीक्षोत्सव का आगाज, 25 तक होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- साहित्य, संस्कृति, शिक्षा व कला से जुड़े आयोजनों में विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित 20 जुलाई के दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। दीक्षांत समारोह से पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षोत्सव का शुभारंभ कर दिया है। इसके तहत 25 जून तक विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। इस दौरान साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, कला एवं स्वास्थ्य से जुड़े आयोजनों में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।
मंगलवार को कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दीक्षांत समारोह एवं दीक्षोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। कुलपति ने विभिन्न समितियों के अध्यक्षों एवं सचिवों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधियां प्रदान करने का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह विद्यार्थियों की उपलब्धियों और उनके समग्र विकास का उत्सव भी है। उन्होंने सभी महाविद्यालयों एवं विभागों से कार्यक्रमों में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि दीक्षोत्सव के तहत निबंध लेखन, भाषण, कविता पाठ, देशभक्ति गीत, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लोकनृत्य, पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन, रंगोली एवं संस्थागत कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
-- -- -- -
मां-बेटी स्वास्थ्य सम्मेलन भी होगा
दीक्षोत्सव में नवाचार और सामाजिक सरोकारों को विशेष महत्व दिया गया है। इसी क्रम में ‘मां-बेटी स्वास्थ्य सम्मेलन’ का भी आयोजन किया जाएगा। छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा माताओं और बेटियों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक करना भी है। बैठक में वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, निदेशक शोध डॉ. कमल खिलाड़ी, निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ. आरएस सेंगर, अधिष्ठाता डॉ. विवेक, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. जयवीर यादव, डॉ. टीएस सरकार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डीके सिंह, अधिष्ठाता छात्रा कल्याण डॉ. रश्मि, डीन पीजी डॉ. डीके सिंह, डॉ. लोकेश गंगवार, डॉ. यूपी शाही, डॉ. अशोक यादव, डॉ. हरिओम कटियार, डॉ. सतेंद्र खारी, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र ढाका आदि मौजूद रहे।