सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Apply for the sports coach position at the university as well.

Meerut News: विवि में खेल कोच के लिए भी करें आवेदन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Apply for the sports coach position at the university as well.
विज्ञापन
खेल विश्वविद्यालय ने विभिन्न खेलों के लिए कोच के नौ पदों पर चयन के लिए मांग आवेदन

14 जून से वेबसाइट पर कर सकते हैं
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया के साथ-साथ अब विभिन्न खेलों के लिए कोच के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जो खिलाड़ी या कोच खेल विश्वविद्यालय में बच्चों को प्रशिक्षण देना चाहत हैं वह आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर भाग ले सकता है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। खेल विवि की ओर से प्रवेश प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है जो 10 जुलाई तक जारी रहेगी।
खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, परास्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। यह प्रक्रिया 10 जुलाई तक जारी रहेगी। विवि की ओर से बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स), बीएससी योगा, एमएससी योगा, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, स्पोर्ट्स कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस तथा विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खेलों के कोच के लिए मांगे गए आवेदन
विभिन्न कोर्स में प्रवेश के साथ-साथ विवि की ओर से गेस्ट लेक्चरार के लिए आवेदन पहले ही मांगे जा चुके हैं अब विवि की ओर से विभिन्न खेलों के कोच के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। विवि प्रशासन की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार विवि की ओर से गेस्ट विजीटिंग कोच एथलेटिक्स के लिए दो आवेदन, हॉकी, बैडमिंटन और कबड्डी, बॉक्सिंग और शूटिंग के लिए 1-1 रेसलिंग के लिए दो समेत कुल 9 खेल प्रशिक्षकों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

14 जून से 5 जुलाई के बीच करें आवेदन
इच्छु व्यक्ति या खिलाड़ी विवि की वेबसाइट www.sportsuniup.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक जारी रहेगी। खेल रत्न अवार्ड, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड और अनुभवी कोच के पास यह अच्छा मौका होगा। प्रदेश के पहले खेल विवि में खिलाड़ियों के पास अपनी पहचान बनाने का यह अच्छा मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed