{"_id":"6a2c07397ea37cf24a0c3f2a","slug":"avoid-penalties-and-interest-by-filing-your-return-on-time-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108120-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: समय पर रिटर्न दाखिल कर दंड और ब्याज से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: समय पर रिटर्न दाखिल कर दंड और ब्याज से बचें
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
मेरठ---------पल्लवपुरम व्यापार संघ कार्यालय पर जीएसटी नियमों के बारे में होती बै ठक में बैठे व्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पल्लवपुरम में व्यापारी संवाद में वाणिज्य कर अधिकारियों ने दी जानकारी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। वाणिज्य कर विभाग की ओर से पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ के सहयोग से जीएसटी जागरूकता एवं सहायता के लिए व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी के प्रावधानों, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया और नए कर नियमों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त उमेश सिंह ने समय पर रिटर्न दाखिल करने और कर नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि दंड और ब्याज से बचा जा सके। कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के सुझाव दिए गए। राज्य कर अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि विभाग का उद्देश्य व्यापारियों को कर व्यवस्था के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर जीएसटी से जुड़े सवाल पूछे। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, महामंत्री रविंद्र शर्मा, संजय सिंह, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष सुधीर रस्तौगी, संरक्षक पवन जैन, एडवोकेट गौरव मलिक, कृष्ण सैनी, दिनेश वर्मा, अंकुश, देव चावला, लोकेश चौहान, धीरज चावला, रवि खुराना, अभिनंदन चौहान, अंकित गुप्ता, फुरकान, आदि मौजूद रहे।