सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU submitted a memorandum regarding stray animals and water drainage.

Meerut News: भाकियू ने बेसहारा पशुओं व पानी की निकासी के लिए सौंपा ज्ञापन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
BKU submitted a memorandum regarding stray animals and water drainage.
परी​क्षितगढ़- भाकियू किसान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता खंड विकास अ​धिकारी को समस्यां का समाधान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

परीक्षितगढ़। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता खंड विकास कार्यालय पहुंचे और बेसहारा पशु व गांव भिडवारा में पानी के रास्ते की निकासी के लिए धरना प्रदर्शन किया। धरने पर खंड विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान को भी बैठा लिया। किसानों ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
शुक्रवार को भाकियू संघर्ष मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल भाटी, प्रदेश मंत्री ज्ञानी जयदीप सिंह के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय परिसर में पहुंचे और गत 5 जून को बेसहारा पशु व गांव भिडवारा में रास्ते में पानी की निकासी को लेकर ज्ञापन खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह को दिया था लेकिन खंड विकास अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध कार्यकर्ता एकत्रित होकर कार्यालय परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह व ग्राम प्रधान भिडवारा नेपाल सिंह धरने पर पहुंचे। नाराज कार्यकर्ताओं ने दोनों को धरना स्थल पर बैठा लिया और करीब तीन घंटे बाद आश्वासन मिलने के बाद खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह व एडीओ पंचायत डॉ. राम नरेश ने पानी की निकासी के लिए शनिवार से काम शुरू कराने और बेसहारा पशुओं को आगामी शुक्रवार तक पकड़ने का आश्वासन दिया। धरना-प्रदर्शन करने वाले शादाब, मनोज मावी, विकास भाटी, प्रदीप नागर, जितेंद्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed