सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body found in Vedvyaspuri

Meerut News: वेदव्यासपुरी में मिला शव, नहीं हुई मृतक की पहचान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Body found in Vedvyaspuri
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी स्थित एनएच-58 बाईपास पर मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार करीब तीन बजे मेरठ ट्रेड सेंटर बिल्डिंग के पास सड़क किनारे लगभग 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव काे मोर्चरी भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अक्सर नशे की हालत में आसपास के क्षेत्रों में घूमता और लोगों से खाना मांगता दिखाई देता था। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed