सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cricket match meerut

यूपीसीए रेड ने जीता वैभव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 14 Sep 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
cricket match meerut
मैच जीतने के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भामाशाह पार्क में खेले जा रहे 8वें ऑल इंडिया वैभव मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) रेड ने जीत लिया। मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में हरियाणा टीम के लिए बारिश खलनायक बन गई उसकी टीम 7 रन के मामूली अंतर से हार गई। 


क्रिकेट कोच संजय रस्तौगी ने बताया कि फाइनल मैच में यूपीसीए रेड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूरी टीम 39.4 ओवर में 205 रन बनाकर आउट हो गई। प्रियम गर्ग ने 43, संदीप तोमर व लाखन रावत ने 31-31, प्रिंस यादव ने 23 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशु राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 व मोहित राठी और कमल यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी हरियाणा टीम ने आठ ओवर ही खेले थे कि बारिश आ गई। बारिश के चलते करीब डेढ़ घंटा मैच रुका रहा। डकवर्थ लुईस पद्धति का इस्तेमाल करते हुए हरियाणा को संशोधित लक्ष्य दिया गया। 35 ओवर में 175 रन जीत के लिए मिले। पूरी टीम 168 रन बनाकर आउट हो गई। यूपीसीए के प्रियम गर्ग को मैन आफ द मैच व मैन आफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन
Trending Videos


हरियाणा के मोहित हुड्डा बेस्ट बल्लेबाज व हिमांशु राणा बेस्ट आलराउंडर बने। यूपीसीए रेड के शिवा सिंह बेस्ट आलराउंडर बने। एमडीसीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेके अग्रवाल ने पुरस्कार वितरित किए। टूर्नामेंट सफल बनाने के लिए एमडीसीए के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल को शाल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर आयोजक चेयरमैन योगेश सिंह, आयोजन सचिव सुभाष शर्मा, सुरेंद्र चौहान, राजेंद्र सिंघल, यूपीसीए सलेक्टर सतेंद्र यादव, पूर्व रणजी खिलाड़ी हेमंत हाडलेकर, रवींद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed