सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dono haatho me pistol

दोनों हाथों में पिस्टल से फायरिंग कर रहे थे बदमाश

अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 04 Feb 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
dono haatho me pistol
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुटखा व्यापारी सुशील वर्मा के गोदाम पर बृहस्पतिवार को डकैती और गोलीबारी में उनके पुत्र अभिषेक की हत्या के बाद से गली के लोग दहशत में हैं। शुक्रवार को कुछ ऐसे लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर दबी जुबां में मुंह खोला, जिन्होंने बदमाशों को सरेशाम आतंक मचाते देखा था। वे बदमाशों के चेहरे तो नहीं देख पाए। लेकिन खौफ के बीच यह सनसनीखेज घटनाक्रम बताया।  



मैं मकान की छत पर था...
शारदा रोड से सटी ये गली डॉ. गीता जैन वाली गली के नाम से चर्चित है। शुक्रवार को यहां चारों तरफ इसी वारदात की चर्चा थी। आसपास के लोगों के चेहरों पर दहशत साफ झलक रही थी। व्यापारी के गोदाम के पास रहने वाले एक शख्स ने बताया कि घटना के वक्त मैं मकान की छत पर था। अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज आई। मैंने गली मेें झांककर देखा तो कुछ बदमाश गोलियां चला रहे थे। दो-तीन बदमाश लोगों पर फायर कर रहे थे जबकि उनके दो साथी हवाई फायरिंग कर रहे थे। दो बदमाश तो दोनों हाथों में पिस्टल से हवा में गोलियां चला रहे थे। उस वक्त अंधेरा था, तो मैं बदमाशों के चेहरे नहीं देख पाया। यह नजारा देखकर मैं इतना डर गया कि तुरंत पीछे हट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहूलुहान पड़ा था अभिषेक
गली के एक शख्स ने बताया कि गोलियों के शोर से पूरी गली में अफरातफरी मच गई थी। लोग डर के मारे घरों में दुबक गए थे। बदमाशों के भागने के बाद जब लोग घरों से निकले तो देखा कि शीलू अंकल (व्यापारी सुशील वर्मा) एक चबूतरे पर बिलख रहे थे। अभिषेक एक मकान के बरामदे में लहूलुहान पड़ा था। चार लोग खून से लथपथ वहीं पड़े तड़प रहे थे। तब तक वहां तमाम भीड़ जुट चुकी थी। सभी घायलों को बाइकों से अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


पूरी गली में पड़े थे खोखे
गली के लोगों ने बताया कि वारदात के बाद गली में गोलियों के दर्जनों खोखे पडे़ थे। जब पुलिस पहुंची तो हमने पुलिस को कई खोखे बरामद कराए।

गली को घेरकर की थी फायरिंग
लोगों का कहना था कि एक बदमाश को दबोचने के बाद बदमाशों ने गली के दोनों तरफ से फायरिंग की थी। गली को जोड़ने वाले दोनों रास्तों पर बदमाशों के और भी साथी खडे़ थे। दहशत मचाने के लिए ही उन्होंने फायर किये थे। लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा भी था कि घटना के बाद पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची।

कानों में गूंज रहा गोलियों का शोर
व्यापारी सुशील वर्मा के गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों का कहना था कि इस वारदात के बाद बृहस्पतिवार रात कोई नहीं सो पाया। व्यापारी का घर गोदाम से कुछ ही दूर है। जहां महिलाओं में चीखपुकार मची हुई थी। रात भर हमारे कानों में बदमाशों द्वारा चलाई गई गोलियों का शोर गूंजता रहा। शुक्रवार दिन भर हर किसी की जुबां पर बस इसी वारदात की चर्चा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed