{"_id":"6a2bfde0d04421a1ae0729ba","slug":"daughters-of-meerut-shine-at-the-inter-state-level-eager-to-compete-in-the-asian-games-meerut-news-c-72-1-mct1009-154607-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इंटर स्टेट में दम दिखा, एशियन गेम्स में खेलने को बेताब मेरठ की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इंटर स्टेट में दम दिखा, एशियन गेम्स में खेलने को बेताब मेरठ की बेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
24 से 26 जून तक होने वाले इंटर स्टेट गेस्म का प्रदर्शन होगा एशियन गेम्स में प्रवेश का आधार
-पारुल चौधरी पहले ही कर चुकी हैं क्वालीफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 19 सितंबर से जापान में होने वाले एशियन गेम्स में छाने के लिए मेरठ के खिलाड़ी तैयार हैं। पिछले एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली मेरठ की धावक पारुल चौधरी पहले ही एशियन खेलों के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इसके अलावा कई महिला एथलीट इस बार इन खेलों में प्रतिभाग कर सकती हैं। इसी माह होने वाली 65वीं इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की कई एथलीट दम लगाती नजर आएंगी। ये चैंपियनशिप उनके पास एशियन गेम्स में भारतीय टीम के चयन का आखिरी मौका होगा जिसे यह खिलाड़ी गवाना नहीं चाहती, इसलिए कड़ी मेहनत कर अभ्यास में जुट गईं हैं।
एशियन गेम्स को लेकर वर्ल्ड एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से पहले ही क्वालिफाइंग मार्क जारी किया जा चुका है। मेरठ की कई ऐसी एथलीट हैं जो क्वालिफाइंग मार्क से अधिक शानदार प्रदर्शन करती आ रही हैं। पारुल चौधरी मेरठ की इकलौती ऐसी एथलीट हैं एशियन गेम्स और कोमनवेल्ट गेम्स के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। अब सबकी नजर भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी, ऊंची कूद खिलाड़ी रीत राठौर, ख्याति माथुर और मानसी तोमर पर है। इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में नीरू पाठक भी कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। यदि इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा तो ये सभी खिलाड़ी एशियन गेम्स में क्वालिफाई कर जाएंगी।
नेशनल रिकॉर्ड बना चुकी हैं पारूल
पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपल चेज में उनका बेस्ट टाइम 9:12.46 मिनट है। एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए क्वालिफाइंग समय 9:47.53 रखा गया है। पारुल इससे कहीं अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं और वह इस इवेंट में एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। पारुल का 5000 मीटर दौड़ में बेस्ट 15:10.35 मिनट है और एशियन गेम्स में क्वालिफाइंग के लिए 15:36.58 मिनट का समय रखा गया है। पारुल का रिकॉर्ड इससे कहीं अधिक बेहतर है। दोनों में ही वह नेशनल रिकॉर्ड बना चुकी हैं।
विज्ञापन
अन्नू, रीत, ख्याति से भी लगी उम्मीदें
मेरठ की अन्नू रानी भी भाला फेंक में आसानी से क्वालिफाई कर सकती है। एशियन गेम्स में जेवलिन के लिए महिला के लिए 57.62 मीटर मानक रखा गया है और अन्नू इससे कहीं अधिक बेहतर दूरी तय कर चुकी हैं। पिछले एशियन गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक भी जीता था। ऊंची कूद में महिला के लिए 1.80 मीटर मानक तय किए गए हैं जबकि मेरठ की रीत राठौर 1.81 मीटर ऊंची कूद लगा चुकी हैं। ख्याति माथुर भी 1.86 मीटर की कूद लगाती हैं। उम्मीद है कि वह भी इस प्रतियोगता में प्रतिभाग कर सकती हैं। 400 मीटर में 53.75 सेकेंड का मानक तय किया गया है जबकि मेरठ की नीरू पाठक 53.38 सेकेंड का समय लेकर दौड़ पूरी कर चुकी हैं। अब तक दो बार ख्याति और रीत इस मानक को पूरा कर चुकी हैं, इसलिए एशियन गेम्स में उनकी दावेदारी भी लगभग तय मानी जा रही है।