सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devansh has not regained consciousness; police are searching for the pistol and mobile phone.

Meerut News: देवांश को होश नहीं आया, पुलिस को पिस्टल और मोबाइल की तलाश

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Devansh has not regained consciousness; police are searching for the pistol and mobile phone.
विज्ञापन
- सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके मारी थी खुद को गोली

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। खुद को कनपटी पर गोली मारने वाले प्रीतनगर निवासी देवांश रस्तोगी की का आप्रेशन होने के बाद कनपटी से गोली निकाल दी गई है। पुलिस प्रयुक्त की गई पिस्टल और मोबाइल तलाश नहीं कर सकी है।
प्रीतनगर निवासी देवांश रस्तोगी (21 वर्ष) बृहस्पतिवार शाम से लापता था। शाम के समय उसने सोशल मीडिया पर देसी पिस्टल लहराते हुए वीडियो अपलोड किया था, जिसमें कह रहा था कि आखिरी टाइम है। किसी चीज की टेंशन नहीं है। किसी चीज का दबाव नहीं है, किसी चीज से कमजोर नहीं है। न तो मां बाप को गलत बोलता, ना ही दोस्त और प्यार को गलत बोलता। जीने की इच्छा नहीं है। यार दोस्तों, घरवालों पर आंच नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो देख घर वाले और दोस्त देवांश की तलाश में निकले। तलाश में लगे दोस्तों को देवांश नहर के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला था। उसकी बांई कनपटी में गोली धंसी हुई थी। जिसको लेकर दोस्त थाने पहुंचे थे। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से उसको मेरठ रेफर कर दिया। देवांश के पिता का मैडिकल स्टोर है। देवांश के पिता सुबोध रस्तौगी ने बताया कि देवांश का आप्रेशन हो गया है, गोली निकाल दी गई है, अब खतरे से बाहर है। फिलहाल उसने कुछ नहीं बताया है कि क्यों उसने यह कदम उठाया। किसी से उनकी कोई दुश्मनी भी नहीं है। कभी-कभी देवांश को गुस्सा अधिक आ जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक देवांश का मोबाइल व जिससे गोली मारी, वह हथियार भी नहीं मिला है। हथियार उसके पास कहां से आया उनको नहीं पता है। देवांश उनके साथ ही दुकान पर बैठता है। जो वीडियो उसने अपलोड किए हैं उसमें कुछ लोगों की आवाज आ रही है। होश में आने के बाद ही इस मामले में पूरी जानकारी हो सकेगी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है, बेटे के इलाज में लगे हैं।
उधर, सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि अभी मोबाइल व हथियार नहीं मिला है। देवांश के होश में आने पर उससे पूछताछ की जाएगी।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed