सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr. Swati honored for completing her PhD

Meerut News: पीएचडी पूरी करने पर डॉ. स्वाति का सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 27 May 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Dr. Swati honored for completing her PhD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मोदीपुरम। एयरोस्पेस प्रोपल्शन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर मेरठ निवासी डॉ. स्वाति चौहान का मंगलवार देर रात सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लोगों ने उन्हें प्रतीक चिह्न और बुके भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रुड़की रोड स्थित कोणार्क कॉलोनी और मूलरूप से मटौर निवासी निवासी वीरेंद्र कुमार की पुत्री स्वाति चौहान ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा जेपी अकादमी मेरठ से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डीआईएई देहरादून से बीटेक एयरोस्पेस तथा करुण्या इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज से एमटेक की पढ़ाई पूरी की। 20 मई 2026 को उन्होंने डिजाइन एंड एनालिसिस ऑफ ए मिनी गैस टर्बाइन इंजन फॉर ड्रोन्स विषय पर शोध कार्य पूरा करते हुए एयरोस्पेस प्रोपल्शन में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि हासिल की। सम्मान समारोह में भाजपा नेता संजीव सिक्का, अतुल जैन, मनोज जैन, भूपेंद्र रस्तोगी, जनेश्वर शर्मा, मोहित चौहान, डॉ. कृष्ण कुमार, डिंपल, वरुण, सौम्या विनायक, सलीम मलिक, दौराला व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल चौहान, वीरेंद्र चौहानआदि रहे। इसके अलावा राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक अमित अग्रवाल, अतुल प्रधान, संगीत सोम आदि ने भी फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed