{"_id":"6a2827d23ef29d04d40343a6","slug":"fir-registered-against-three-accused-in-a-case-involving-the-sexual-exploitation-of-a-model-under-the-pretext-of-marriage-meerut-news-c-73-1-mct1008-107464-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मॉडल को शादी का झांसा देकर देह शोषण के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मॉडल को शादी का झांसा देकर देह शोषण के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- एसएसपी के आदेश पर सरधना पुलिस ने केस दर्ज किया, आरोपियों की तलाश में दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे की युवती द्वारा मॉडलिंग के दौरान बने प्रेम संबंध में शादी का झांसा देकर देह शोषण, आर्थिक धोखाधड़ी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपों के मामले में पुलिस ने वसील, यामीन व शहजाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए।
बता दें कि नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती की वर्ष 2015 में मॉडलिंग के दौरान मुलाकात वसील से हुई थी। आरोपी ने अभिनेत्री बनाने और शादी करने का सपना दिखाकर वर्षों तक उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया। युवती का आरोप है कि इस दौरान उससे लाखों रुपये भी लिए गए और कई बार गर्भपात कराया गया।
पीड़िता को हाल ही में पता चला कि आरोपी ने दूसरी युवती से शादी कर ली है। इसके बाद विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। युवती ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और सुनियोजित साजिश के तहत फंसाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस जब आरोपियों के घर पहुंची तो वहां मकान पर ताला लटका मिला।बताया जा रहा है कि आरोपी परिवार सहित घर छोड़कर भाग गए है। पुलिस उनकी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --