सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khyaati Wins Gold, Mansi Bags Silver at National Athletics Federation Championship

नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन: ख्याति की गोल्डन छलांग, मानसी ने जीता रजत, कॉमनवेल्थ मार्क से चूकीं मेरठ की बेटियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 May 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में मेरठ की ख्याति माथुर ने स्वर्ण और मानसी तोमर ने रजत पदक जीता। दोनों खिलाड़ी कॉमनवेल्थ क्वालिफाइंग मार्क से चूक गईं, लेकिन एशियन गेम्स के लिए दावेदारी मजबूत की।

Khyaati Wins Gold, Mansi Bags Silver at National Athletics Federation Championship
ख्याति माथुर अपने कोच के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के रांची स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में मेरठ की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। ऊंची कूद स्पर्धा में ख्याति माथुर ने स्वर्ण और मानसी तोमर ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं रीत राठौर पांचवें स्थान पर रहीं।

Trending Videos


ख्याति ने जीता स्वर्ण, मानसी को मिला रजत
मोदीपुर निवासी ख्याति माथुर ने 1.82 मीटर की शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। गंगानगर निवासी मानसी तोमर ने 1.80 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। मेरठ की ही रीत राठौर ने 1.73 मीटर की छलांग लगाई और पांचवें स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर अभिनया एस शेट्टी और हरियाणा की रुबिना यादव संयुक्त रूप से रहीं। दोनों खिलाड़ियों ने 1.73 मीटर की छलांग लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ क्वालिफाइंग मार्क से चूकीं खिलाड़ी
महिला ऊंची कूद में कॉमनवेल्थ खेलों के लिए 1.92 मीटर का क्वालिफाइंग मार्क निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में कोई भी खिलाड़ी इस मानक तक नहीं पहुंच सकी। मेरठ की ख्याति, मानसी और रीत भी इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाईं।

हालांकि तीनों खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। एशियन गेम्स का क्वालिफाइंग मार्क 1.80 मीटर है, जिसे ख्याति और मानसी इस प्रदर्शन में छूने में सफल रहीं। रीत भी इससे पहले कई प्रतियोगिताओं में यह मानक पार कर चुकी हैं।

Khyaati Wins Gold, Mansi Bags Silver at National Athletics Federation Championship
मानसी तोमर - फोटो : अमर उजाला

मेहनत और अनुशासन बना सफलता की कुंजी
ख्याति माथुर ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन मेहनत और कोच गौरव त्यागी के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन छह से सात घंटे अभ्यास करती हैं। कम उम्र में ही ख्याति कई राष्ट्रीय और जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.86 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा जूनियर नेशनल खेलों और फेडरेशन कप में भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।

मानसी भी लगातार कर रहीं शानदार प्रदर्शन
मानसी तोमर भी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। हाल ही में उन्होंने एथलेटिक्स सीरीज-5 में कांस्य पदक जीता था। इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप और राष्ट्रीय खेलों में भी वह पदक जीत चुकी हैं। खेल प्रेमियों का मानना है कि मेरठ की ये बेटियां आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed