Meerut: मवाना में मिला वृद्ध का शव, वर्षों से परिवार से था अलग, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र में रामबाग क्षेत्र के पास एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ढिकोली गांव निवासी देवेंद्र के रूप में हुई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र में रामबाग क्षेत्र के पास शुक्रवार सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में उसकी पहचान ढिकोली गांव निवासी 60 वर्षीय देवेंद्र पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई।
सूचना पर पहुंचे परिजन
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान देवेंद्र के रूप में की। इसके बाद उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़ें: Meerut: आकाशीय बिजली गिरते ही धराशाई हुई कच्ची छत, कमरे में सो रहे भाइयों पर गिरा मलबा, एक की दर्दनाक मौत
वर्षों से परिवार से अलग रह रहा था मृतक
परिजनों के अनुसार देवेंद्र पिछले कई वर्षों से अपने घर से अलग रह रहा था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में रहती है। बताया गया कि वह पल्हैड़ा-मोदीपुरम क्षेत्र में रहकर जीवन यापन कर रहा था और मांगकर भोजन करता था।
भतीजा शव लेकर गांव पहुंचा
मृतक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसका भतीजा अविनाश पुत्र राजेंद्र शव को गांव लेकर गया। वहीं मृतक का बेटा गोलू भी अन्य परिजनों के साथ ढिकोली पहुंच रहा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।