{"_id":"6a2416991b773c23740df6a8","slug":"meerut-mavericks-defeated-kesari-club-by-three-wickets-meerut-news-c-72-1-mct1009-154341-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ मेवरिक्स ने केसरी क्लब को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ मेवरिक्स ने केसरी क्लब को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डीपीएस क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को मेरठ मेवरिक्स और केसरी क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें मेरठ मेवरिक्स की टीम ने 3 विकेट से मैच जीता। केसरी क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसमें सोनू ने 44 रन बनाए व राहुल बैसला ने 38 रन की पारी खेली। मेरठ मेवरिक्स के गेंदबाज मनुल जैन ने दो और दीपक ने दो विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मेवरिक्स की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनकर 3 विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से प्रदीप ने 44 और निखिल ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में केसरी क्लब के सौरभ और विशाल ने 2-2 विकेट लिए। मनुल जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर क्रिकेटर प्रभास राजू, रशीद, आकाश आदि मौजूद रहे।
Trending Videos