सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two arrested for sexually assaulted a 12 class student in Meerut

मेरठ: छात्रा से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज नेटवर्क अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Apr 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपी दबोचे हैं। ये आरोपी 11 अप्रैल को छात्रा को दुष्कर्म के बाद निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

Two arrested for sexually assaulted a 12 class student in Meerut
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र निवासी कक्षा 12 की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गढ़ रोड स्थित नर्सिंग होम के पास गिरफ्तार कर लिया। 11 अप्रैल को यह छात्रा परीक्षा देने स्कूल गई थी।

Trending Videos


आरोप है कि शॉप्रिक्स मॉल के पास छात्रा को सचिन तोमर, विशाल तोमर और गौरव निवासी गांव बढला थाना मुंडाली बहलाकर ले गए थे। इसके बाद भावनपुर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर एक होटल में ले गए। यहां सचिन तोमर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अन्य युवक वहां मौजूद रहे। बाद में छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: सूदखोर से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजनों ने सचिन तोमर सहित गौरव और विशाल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस ने सचिन तोमर और विशाल को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया। भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि तीसरे आरोपी गौरव के बारे में भी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed