सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Message of social harmony given from the stage of Nauchandi fair

Meerut News: नौचंदी मेले के मंच से दिया सामाजिक समरसता का संदेश

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Message of social harmony given from the stage of Nauchandi fair
विज्ञापन
- पटेल मंडप में हुए आयोजित सम्मेलन में पहुंचे साधु-संत और विद्वान

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मेला स्थित पटेल मंडप में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म साधु महासंघ की ओर से सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय राष्ट्रीय एकता में साधु समाज का योगदान रहा। विभिन्न धर्मों के संतों, विद्वानों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन में साधु-संतों के साथ एमएस जैन, अहलकार सिंह नागर, सरबजीत कपूर, शालिनी अग्रवाल, मंजू और अंजू मौजूद रहीं। महिला और पुरुषों ने मंच पर साधु संतों की आरती की। आराध्या डांस एकेडमी की निदेशक विदूषी वशिष्ठ ने वंदना एवं स्तुति की प्रस्तुति दी। जैन विद्वान कपिल जैन ने कहा कि यदि समाज चाहे तो साधुओं को प्रेरित कर पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिख समाज के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सरबजीत कपूर ने कहा कि सिख समुदाय सदैव राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक अनुयायियों को मिलकर राष्ट्रीय एकता के लिए आगे आना चाहिए। हरिद्वार से आए आचार्य मदन, एनएस के प्रोफेसर देवेश चंद शर्मा, महंत मीरानंद माता, ब्रह्मकुमारी सुनीता दीदी ने भी राष्ट्रीय एकता, आध्यात्मिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि यदि सभी धर्मों के साधु एक मंच पर आ जाएं तो देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एकता और बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। मुख्य वक्ता के रूप में हरिद्वार से आए ब्रह्मचारी विवेकानंद महाराज ने महासंघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन निरंतर होने चाहिए। संत समाज देश को सही दिशा देने की क्षमता रखता है। मुख्य संयोजक एडवोकेट विनीत जैन ने कहा कि राष्ट्रीय एकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। संत समाज लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास करे तो देश की दशा और दिशा दोनों बदल सकती हैं।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र और सनातन समाज की रक्षा के लिए संत समाज को और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में अहलकार सिंह नागर, नरेंद्र कुमार गुप्ता, अश्विन कांबोज, महेंद्र उपाध्याय, शालू चौधरी, राजेश सिरोही, ऋषि शर्मा, अमित जैन, निपुण चोधरी, कुलदीप तोमर, योगेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed