{"_id":"6a2bfce88c92b3854a0d7917","slug":"power-supply-disrupted-by-storm-50000-people-left-in-the-dark-for-15-hours-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105007-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आंधी-तूफान से चरमराई बिजली व्यवस्था, 15 घंटे अंधेरे में रहे 50 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आंधी-तूफान से चरमराई बिजली व्यवस्था, 15 घंटे अंधेरे में रहे 50 हजार लोग
विज्ञापन
सराय खादर में टूटा पेड़ स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। तेज आंधी-तूफान और बारिश ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूटने से कस्बे और ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार रात लोग गर्मी और अंधेरे में जागकर बिताने को मजबूर रहे।
तूफान के बाद हस्तिनापुर कस्बे समेत आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और मोबाइल चार्जिंग जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित रहीं। करीब 15 घंटे तक बिजली गुल रहने से लगभग 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर बाद अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विद्युत उपखंड केंद्र हस्तिनापुर के अवर अभियंता सतवीर सिंह ने बताया कि आंधी के दौरान कस्बे में दो और गणेशपुर क्षेत्र में एक विद्युत खंभा टूट गया था। क्षतिग्रस्त खंभों को बदलकर कस्बे की आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। वहीं गणेशपुर टावर से जुड़ी विद्युत लाइन को भी दुरुस्त करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विद्युत उपखंड केंद्र कुन्हेड़ा के अवर अभियंता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में करीब सात विद्युत खंभे गिर गए थे, जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। विभागीय टीमों ने रातभर मरम्मत कार्य चलाकर अधिकांश गांवों की बिजली आपूर्ति दोपहर तक बहाल कर दी। निजी नलकूपों को जाने वाली कुछ लाइनें अभी भी प्रभावित हैं, जिन्हें जल्द ठीक कर दिया जाएगा।