{"_id":"6a2bf1db6b9a5691b303138f","slug":"salarpur-resounded-with-vedic-mantras-during-the-chaturveda-shatakam-yajna-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1215408-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चतुर्वेद शतकम यज्ञ में वैदिक मंत्रों से गूंजा सालारपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चतुर्वेद शतकम यज्ञ में वैदिक मंत्रों से गूंजा सालारपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मवाना सड़क स्थित ग्राम सालारपुर में चतुर्वेद शतकम यज्ञ आयोजन गुरुकुल चोटीपुरा की आचार्या डॉ. सुमेधा आर्य के ब्रह्मत्व एवं मार्गदर्शन में हुआ।
इस दौरान ऋग्वेद के पवित्र मंत्रों के साथ श्रद्धापूर्वक यज्ञाहुतियाँ अर्पित की गईं। गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं वेदपाठ कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।
भजनोपदेशक पंडित सहदेव बेधड़क ने अपने प्रेरणादायक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों ने धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। यज्ञ आयोजन को सफल बनाने में तेजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, विपिन गुप्ता एवं वीरपाल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।