सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six-year-old child kidnapped in broad daylight in Ramraj.

Meerut News: रामराज में दिनदहाडे़ छह साल के बच्चे का अपहरण

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Six-year-old child kidnapped in broad daylight in Ramraj.
विज्ञापन
- वैगनआर कार सवार बदमाश घर के बाहर से उठा ले गए

- दादी ने बहसूमा थाने पर अपहरण की तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। रामराज गांव में मंगलवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई। घर के बाहर खेल रहे छह साल के मासूम बच्चे अंगदवीर को वैगनआर कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। घटना के वक्त बच्चा अपनी दादी बलजिंदर कौर के साथ रह रहा था। पिता गुरसेवक सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। मां पांच दिन पहले ही घर लौटी थी। देर रात बच्चे की दादी ने मुजफ्फरनगर जनपद के कसबा मीरापुर निवासी अर्पित शर्मा के नामजद अपहरण की तहरीर दी है।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बच्चा अंगदवीर साइकिल चला कर घर आया था। साइकिल को घर के अंदर खड़ी कर घर के बाहर खेलने चला गया। तभी सफेद रंग की वैगनआर कार आई और बदमाश बच्चे को बहला-फुसलाकर कार में अगवा कर फरार हो गए। काफी देर तक बच्चा घर नहीं लौटा तो दादी बलजिंदर कौर ने तलाश शुरू की। शाम करीब 6 बजे बच्चे के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सूचना पर पहुंची बहसूमा थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक घर के कैमरे में साफ दिख रहा है कि दोपहर 11.32 बजे वैगनआर कार आकर रुकी और एक बदमाश बच्चे अंगदवीर को कार में बैठाकर हाशिमपुर रोड की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन

दादी बलजिंदर कौर ने बताया अंगद मेरे पास ही रहता है। उसकी मां गुरप्रीत कौर पांच दिन पहले ही मायके से लौटी है। बेटा सऊदी अरब में है। पुत्र वधू और बेटे के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट में डिस्ट्रीब्यूशन का केस भी चल रहा है। मुझे लगा बच्चा बाहर खेल रहा होगा।
पुलिस का शक प्रेम-प्रसंग का एंगल भी
पुलिस को प्रेम प्रसंग का भी शक है। इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले में अपहरण होने की जांच की जा रही है। दादी की ओर से अपहरण की तहरीर दी गई है। पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। पुलिस ने अपहरण किए गए अंगदवीर की मां गुरप्रीत कौर व दादी बलजिंदर कौर से अलग-अलग बातचीत कर रही है। जल्दी खुलासा किया जाएगा।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed