{"_id":"6a2c18e17ea37cf24a0c3f42","slug":"sub-registrars-office-locked-down-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112597-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर की तालाबंदी
विज्ञापन
बार एसोसिएशन द्वारा सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी करतेअधिवक्ता। (मवाना)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- धरना देकर सीएम के नाम ज्ञापन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बार एसोसिएशन मवाना ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर रजिस्ट्री आफिस के निजीकरण के विरोध में तालाबंदी कर सांकेतिक धरना दिया। सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर फ्रंट कार्यालय नहीं होने खोले जाने की मांग की।
बार एसोसिएशन मवाना द्वारा रजिस्ट्री आफिस के निजीकरण के विरोध में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर फ्रंट कार्यालय खोले जाने के विरोध में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर सांकेतिक धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन दिया, जिसमें बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपनिबंधक कार्यालय के स्थान पर फ्रंट कार्यालय खोले जाने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसकी बार एसोसिएशन घोर निंदा करती है। फ्रंट कार्यालय खोले जाने से अधिवक्ताओं एवं बैनामा लेखकों के जीविकोपार्जन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और उनकी आजीविका प्रभावित होगी। आम जनता को भी अतिरिक्त आर्थिक खर्च करना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर, टाइप राइटर आदि शामिल रहे। ज्ञापन देने वालों में राजीव कुमार कंसल, सुनील कुमार, जितेंद्रपाल सिंह, श्रीबल्लभ, महमपाल सिंह, मिंटू चौधरी, बिजेंद्र कुमार आदि थे।