सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The 15th All India Vivek Pandey Memorial Cricket Tournament will be held from June 15.

Meerut News: 15वां ऑल इंडिया विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 15 जून से होगा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
The 15th All India Vivek Pandey Memorial Cricket Tournament will be held from June 15.
विज्ञापन
- अलग-अलग वर्गों में आईपीएल की तर्ज पर होगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्थानीय आईटीआई साकेत, गुरुतेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी एवं ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 15वें ऑल इंडिया विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 15 जून से किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर सफेद पोशाकों में खेला जाएगा। इससे प्रतियोगिता का आकर्षण और बढ़ेगा।
टूर्नामेंट के चेयरमैन विवेक पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ से 11 वर्ष, 12 से 15 वर्ष तथा 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट की वाइस चेयरमैन डॉ. वसुधा ने बताया कि विवेक पांडेय होनहार खिलाड़ी थे। उन्होंने वीनू मांकड़ क्रिकेट टूर्नामेंट में भी प्रतिभाग किया था। वे राइट आर्म लेग स्पिनर थे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हर वर्ष विवेक पांडेय की स्मृतियों को जीवित रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि यह टूर्नामेंट 14 साल से लगातार कराया जा रहा है। वाइस प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह ने बताया कि आईटीआई क्रिकेट एकेडमी, गुरुतेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के सहयोग से सफल आयोजन किया जाता रहा है। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला जाएगा और प्रत्येक वर्ग में कई टीमें हिस्सा लेंगी।
-----
प्रत्येक टीम के होंगे तीन-तीन मैच
उन्होंने बताया कि सब जूनियर वर्ग में ऋषभ जूनियर और जीटीबी जूनियर की टीमें प्रवेश ले चुकी हैं जबकि जूनियर वर्ग में जीटीबी चैलेंजर, ऋषभ ड्रेगन, मेरठ-11, स्टार स्पोर्ट्स और ऋषभ चैंपियन की टीमों ने अपनी एंट्री दर्ज करा दी है। प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को तीन-तीन लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा। टूर्नामेंट में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा सभी टीमों को मोमेंटो भी दिए जाएंगे। हर वर्ग में बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर कनिष्क जैन, नीरज, हिमांशु, रोहित, अंकुर, राजा, रजनी, कोमल, खुशबू और अरमान अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि जो टीमें टूर्नामेंट में भाग लेना चाहती हैं, वे सुबह 6:30 बजे से शाम तक आईटीआई में अरमान अंसारी, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में रोनित तथा गुरुतेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में हिमांशु एवं आरिश से संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed