{"_id":"6a281a6bfd83bf41020523e9","slug":"the-new-session-of-the-university-will-start-from-the-month-of-august-meerut-news-c-72-1-mct1009-154491-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खेल विवि में कई कोर्सो के लिए आज से शुरू होंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खेल विवि में कई कोर्सो के लिए आज से शुरू होंगे पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- अगस्त माह से शुरू हो जाएगा विश्वविद्यालय का नया सत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, परास्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स), बीएससी योगा, एमएससी योगा, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, स्पोर्ट्स कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस तथा विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश दिए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को खेल शिक्षा, फिटनेस, योग एवं खेल प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के दौरान शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। चयन प्रक्रिया में मेरिट एवं निर्धारित मानकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि खेल विश्वविद्यालय में आधुनिक खेल सुविधाएं, प्रशिक्षित कोच, स्पोर्ट्स साइंस लैब, फिटनेस सेंटर एवं खिलाड़ियों के लिए उन्नत प्रशिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि वर्तमान समय में खेलों के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में खेल शिक्षा से जुड़े कोर्स युवाओं के लिए बेहतर करियर विकल्प साबित हो सकते हैं। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा पंजीकरण किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
इन कोर्स में शुरू होंगे प्रवेश
खेल विवि की ओर से बीपीईएस (बेचुलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में 50 सीटों पर, बीएससी योगा (बेचुलर ऑफ साइंस इन योगा ) में 40 सीटों पर, एमएससी योगा (मास्टर ऑफ साइंस इन योगा) में 20 सीटों पर और डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 15 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश की प्रक्रिया 10 जून से शुरू हो रही है। बीपीईएस तीन वर्ष के लिए, बीएससी योगा तीन वर्ष, एमएससी इन योगा दो वर्ष और डिप्लोमा कोर्स एक वर्ष के लिए होगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कोचिंग के अंतर्गत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती और योग में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी विस्तार किया जा रहा है। इन सभी प्रशिक्षण कोर्स में भी 15-15 सीटों पर आवेदक आवेदन कर सकते हैं। इसमें एक साल का डिप्लोमा कोर्स रहेगा।
इच्छुक अभ्यर्थि https://sportsuniup.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 10 जून से पंजीकर खुल जाएंगे। इसके साथ ही हेल्प डेस्क नंबर 6397569119, 6396592476 और 9520012131 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।