{"_id":"6a240d5817ebe1c6770c064a","slug":"there-will-be-a-grand-sankirtan-of-khatu-shyam-in-nauchandi-fair-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1209634-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नौचंदी मेले में भव्य खाटू श्याम का संकीर्तन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नौचंदी मेले में भव्य खाटू श्याम का संकीर्तन होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मेले में आठ जून को रात आठ बजे खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट जागृति विहार की ओर से भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी ट्रस्ट के संस्थापक अनिल गोयल ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार कोलकाता से मंगाए गए विशेष फूलों से किया जाएगा। गुरु महाराज आलू सिंह के भजनों के साथ ज्योति प्रज्ज्वलन श्याम भक्त अनिल गोल्डी द्वारा किया जाएगा। संकीर्तन में दिल्ली की शुभिता तिवारी के अक्षित वशिष्ठ, हापुड़ के मयंक शर्मा, ऐश्वर्या वर्मा, कार्तिक शर्मा, भोला निराला, नीरज सांवरिया सहित कई भजन गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे। ट्रस्ट के रतन लाल कश्यप ने बताया कि दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौचंदी मेला मेरठ की पहचान, स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों, धार्मिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। प्रेसवार्ता में रतन लाल, उमेश वर्मा, दीपक कुमार और सुमित अग्रवाल रहे।
Trending Videos