सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three youths caught with a stolen bike.

Meerut News: संक्षेप समाचार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three youths caught with a stolen bike.
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ पांच युवक पकड़े

मेरठ। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि टीपी नगर पुलिस ने सोमवार रात मलियाना पुलिया के पास से तीन युवकों के पास से चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बाइक की बात स्वीकार की। आरोपियों की पहचान रोहटा निवासी आरिफ, सरूरपुर निवासी सनव्वर व भोजपुर निवासी हसरत के रूप में हुई है।
उधर,कंकरखेड़ा थाने पर क्षेत्र की सुषमा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में लगी थी। मंगलवार को पुलिस ने रोहटा रोड से लोहियानगर निवासी शमी व शाकिब को पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। सीआ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
अवैध पिस्टल के आरोपी को भेजा जेल
मेरठ। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मंगलवार का बुढ़ाना गेट के पास चेकिंग के ब्रह्मपुरी निवासी आबिद को पकड़ लिया। पुलिस को आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

-
गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने मंगलवार को गश्त के दौरान देववती इंटर कॉलेज के पास से एक आरोपी रशीद नगर निवासी सलमान को पकड़ लिया। पुलिस को आरोपी के पास से 1.04 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट की तीन प्राथमिकी भी दर्ज है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed