सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Training on fire safety and disaster management

Meerut News: अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 27 May 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Training on fire safety and disaster management
विज्ञापन
मेरठ। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्वा महावीर में आयोजित पांच दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक फायर रिस्पॉन्स कोर्स का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सिविल डिफेंस विभाग के वरिष्ठ एडीसी नवीन नारंग एवं प्रभागीय वार्डेन मुकेश रस्तोगी के मार्गदर्शन में हुआ।

यह प्रशिक्षण राज्य सरकार के नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा, बचाव एवं सिद्धांत, आपातकालीन प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने और क्षमता निर्माण के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को युद्धकाल एवं अग्नि दुर्घटनाओं जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक जानकारी एवं आवश्यक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आग से बचाव के उपाय, रेस्क्यू ऑपरेशन, अग्निशामक यंत्रों का उपयोग, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया तथा प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन
Trending Videos

कार्यक्रम में नवीन नारंग ने आपदा के समय सतर्कता, अनुशासन और त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में बताया। विद्यालय के प्रबंधक योगेश गोयल, अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य सीमा गोयल ने सिविल डिफेंस विभाग और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed