सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two car riders arrested for stunting on Ganga Expressway

Meerut News: गंगा एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने वाले कार सवार दो गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Two car riders arrested for stunting on Ganga Expressway
विज्ञापन

Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर स्टंट करने वाले व बैरियर तोड़कर जबरन निकलने वाले दो कार चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

गंगा एक्सप्रेसवे पर 27 मई को कई लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ युवकों ने अवैध रूप से एक्सप्रेसवे को पार कर जमकर हुड़दंग मचाया तथा हूटर बजाते हुए टोल प्लाजा पर लगे कैमरे के सामने स्टंटबाजी करते हुए रील बनाई थी। बाद में सभी कार सवार टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ते हुए बिना टोल दिए ही निकल गए थे। कार सवारों ने ही घटना की पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की थी। बाद में टोल प्लाजा के अधिकारियों ने सभी के खिलाफ खरखौदा थाना पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला हाई प्रोफाइल होने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी कार चालक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था तथा सभी की गाड़ियां भी सीज कर दी थी। इसी प्रक्रिया में आगे की कार्रवाई करते हुए खरखौदा पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपी कार चालक सौरव शर्मा निवासी कैलाशपुरी व अर्पित चौहान निवासी मेरठ को स्कॉर्पियो व फॉर्च्यूनर कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया तथा दोनों गाड़ियों को सीज भी कर दिया। अभी इस मामले में दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed