{"_id":"6a2c0dc77abbbc9d540a3729","slug":"two-teams-from-meerut-will-play-in-the-womens-hockey-tournament-meerut-news-c-72-1-mct1009-154614-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला हॉकी टूर्नामेंट में मेरठ की दो टीम खेलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला हॉकी टूर्नामेंट में मेरठ की दो टीम खेलेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर में 15 जून से शुरू हो रहा है महिला हॉकी टूर्नामेंट
फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। अखिल भारतीय महिला हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत 15 जून से रामपुर में हो रही है। प्रतियोगिता में मेरठ से दो महिला हॉकी टीम प्रतिभाग करेंगी। शुक्रवार को जिला हॉकी संघ की ओर से टीम का चयन किया गया। रविवार को दोनों टीम टूर्नामेंट के लिए रामपुर रवाना होंगी।
हॉकी प्रतियोगिता में मेरठ से एनएएस कॉलेज की हॉकी टीम और मेरठ एकादश टीम शामिल होगी। ट्रायल के आधार पर एनएएस डिग्री कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को दोनों टीम का चयन किया गया। जिला हॉकी संघ के सचिव प्रदीप चिन्योटी ने बताया कि ट्रायल के बाद एनएएस कॉलेज की हॉकी टीम में काजल, मानसी यादव, शाहीन, गौरी गौड़, कुसुम, शिवानी सिंह, स्वाति, तनु सिंह, खुशी नंदा, नीरू ठाकुर, साजिया, करिश्मा, पायल, आस्था द्विवेदी और तुलसी का चयन किया गया। टीम के कोच प्रदीप चिन्योटी रहेंगे।
मेरठ एकादश की टीम में रिया चौधरी, सोनाक्षी, आरोही, वंशिका, सिद्धी ठाकुर, दीपांशी, पलक, कृतिका, आराध्या शर्मा, प्राची, मान्या, इशिका गोयल, प्रांजल, जिया, नवी राजपूत, प्राची ठाकुर, डिंपी का चयन किया गया। टीम की कोच साक्षी गोदियाल रहेंगी। टीम के चयन पर कॉलेज प्रबंधन सचिव राजेंद्र शर्मा, एनएएस कॉलेज के प्राचार्य मनोज अग्रवाल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, प्रशिक्षक भूपेंद्र, कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल आदि ने चयनित टीम को बधाई दी।