{"_id":"6a2c2054ec41b0c96d0d4618","slug":"waterlogging-due-to-lack-of-pond-cleaning-villagers-threaten-protest-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112656-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तालाब की सफाई न होने से जलभराव, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तालाब की सफाई न होने से जलभराव, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन
सरधना। गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर में तालाब ओवरफ्लो होने पर गलियों में हुआ जलभराव। ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विकास खंड सरूरपुर क्षेत्र के गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर में वर्षों से तालाब की सफाई न होने के कारण ग्रामीणों को गंभीर जलभराव और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तालाब में जमा सिल्ट, कूड़ा-कचरा और गंदगी के चलते उसकी जलधारण क्षमता समाप्त हो गई है, जिससे तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गांव की गलियों और मोहल्लों में भर रहा है। इससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि निकासी का पानी तालाब में जाने के बजाय वापस गलियों में भर रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदे पानी के कारण दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दीन मोहम्मद, नदीम, इसरार, फारूख, नौशाद, महबूब और महमूद ने बताया कि तालाब की सफाई कई वर्षों से नहीं कराई गई है। इसके चलते मोहल्लों में गंदगी का अंबार लग गया है। कई बार खंड विकास अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी गई लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही तालाब की सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बीडीओ सरूरपुर को मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।