सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women Turn to Prayers in Central Market Dispute, Meet MP and Mayor After Rudrabhishek

सेंट्रल मार्केट विवाद: पूजा पाठ-हनुमान चालीसा के सहारे महिलाएं, रुद्राभिषेक कर सांसद-माहपौर को सुनाई व्यथा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 May 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के शास्त्रीनगर में सेंट्रल मार्केट विवाद को लेकर महिलाओं का विरोध तेज हो गया। महिलाओं ने रुद्राभिषेक और हनुमान चालीसा पाठ कर सांसद अरुण गोविल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया से मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनाई।

Women Turn to Prayers in Central Market Dispute, Meet MP and Mayor After Rudrabhishek
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सेट बैक छोड़ने के विवाद को लेकर महिलाओं का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को महिलाओं ने धरनास्थल पर पूजा-पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ कर अपने मकान और दुकानों को बचाने की प्रार्थना की। इससे पहले सेक्टर-दो में शिवलिंग का श्रृंगार कर रुद्राभिषेक किया गया और सांसद व महापौर से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई गई।

Trending Videos




धरनास्थल पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
शास्त्रीनगर सेक्टर-दो में पंडित सुनील शास्त्री ने चल प्रतिमा के रूप में शिवलिंग की स्थापना कराई। महिलाओं और व्यापारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए रुद्राभिषेक किया। पूरे पंडाल में ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने महादेव से अपने मकान और दुकानों को बचाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शालू शर्मा, राधा गुप्ता, शीतल पुजानी, जगरोशनी, तिरंगा चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गर्ग, महेश गुप्ता, हरि पुजानी और प्रदीप सरस्वती समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: आज झुलसाएगी नौतपा की तपिश, कल से बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी से मिलेगी राहत

Women Turn to Prayers in Central Market Dispute, Meet MP and Mayor After Rudrabhishek
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद, सांसद को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

महापौर और सांसद से मिलकर सुनाई पीड़ा
गोल मंदिर के पास धरना दे रहीं महिलाएं सुबह गंगानगर स्थित महापौर हरिकांत अहलूवालिया के आवास पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में कभी भी आवास एवं विकास परिषद की ओर से सेट बैक को लेकर कोई नोटिस नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम को नियमित रूप से गृहकर, सीवर कर और जलकर का भुगतान भी किया जा रहा है।

इसके बाद शाम को महिलाओं ने मवाना मार्ग स्थित डिफेंस कॉलोनी में सांसद अरुण गोविल से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। महिलाओं का कहना है कि सांसद और महापौर दोनों ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

हनुमान चालीसा पाठ से जताया विरोध
बुधवार सुबह महिलाओं ने धरनास्थल पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। महिलाओं का कहना है कि यह आंदोलन केवल मकानों और दुकानों का नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और परिवारों के भविष्य को बचाने की लड़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed