{"_id":"6a2c237232644eb71a05cc98","slug":"womens-commission-member-met-the-family-demand-for-cbi-probe-raised-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105933-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला आयोग सदस्य ने परिजनों से की मुलाकात, सीबीआई जांच की मांग उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला आयोग सदस्य ने परिजनों से की मुलाकात, सीबीआई जांच की मांग उठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- अनुष्का पाल हत्याकांड
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। चिरौड़ी गांव में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड मामले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने भाजपा नेता सत्येंद्र भराला के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
परिजनों ने डॉ. भराला को बताया कि वे अब तक पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक डीएनए रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक उन्हें इस बात का भरोसा नहीं है कि जिस शव का पोस्टमार्टम हुआ है, वह अनुष्का पाल का ही है। परिवार ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग भी दोहराई।
डॉ. मीनाक्षी भराला ने परिजनों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगी, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो सके। साथ ही पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव आर्थिक और अन्य सहायता दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राम प्रधान नरेश पाल, भाजपा नेता मनोज चिरौड़ी, जितेंद्र राठी, पद्मेंद्र सिंह गुर्जर, प्रवीण पाल, सोहनवीर सिंह, चौधरी रामबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --